Archive For April 21, 2017
दाउदनगर बाजार रोड में नहर पुल के पास स्थित सब्जी मंडी के पास बाइक के धक्के से गोरडीहां निवासी मंजू देवी घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह सब्जी खरीदकर रोड पार कर रही थी। इसी दौरान उसे बाइक ने धक्का मार दिया और वह घायल हो गई। वहां पर मौजूद लोगों में शामिल…
दाउदनगर विधि संघ के अधिवक्ता लाॅ कमीशन आॅफ इंडिया के द्वारा एडवोकेट एक्ट 2017 संशोधन बिल के विरोध में शुक्रवार को हडताल पर रहेंगे। इस संबंध में अधिवक्ताओं की बैठक राजेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें एडवोकेट एमेडमेंट बिल 2017 पर रोष प्रकट किया गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि लाॅ कमीशन आॅफ…
दाउदनगर पटना रोड के पटेल रोड स्थित अनुराग इंटरनेट सेंटर से बीती रात अज्ञात चोरों ने हजारो रूपये के सामान चुरा लिये। दुकान मालिक देवनंदन सिंह अधिवक्ता के अनुसार पीछे की चहारदीवारी से चोर आये और दरवाजे के सिटकिनी को खोलकर कमरे में रखा लैपटाॅप, स्टेबलाॅइजर, काॅपियर आदि को चुरा लिया।
गुरूवार की अहले सुबह पटना मेन केनाल में मौलाबाग नहर पुल के पास नहर में लावारिस हालत में फेंका हुआ एक बाइक होंडा साइन एस0पी0 गाडी न0-बी0आर0 26 एल0-0530 लावारिस हालत में बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को जब्त कर थाना लाया। जब जांच पडताल की गई तो…
गोरडीहां पंचायत के ईश्वर सिंह मध्य विद्यालय बाबू अमौना में वार्षिकोत्सव सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन गोरडीहां पैक्स अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि सुबोध कुमार शर्मा एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामानुज सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने संबोधन में श्री शर्मा ने कहा कि यह लक्ष्य निर्धारित करें कि…
ओबरा प्रखंड के मझियांवा गांव में माँ लखपतिया देवी फुटबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन 26 अप्रैल को किया जाएगा। जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में राजद जिलाध्यक्ष कौलेश्वर यादव के अलावे विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डा0 प्रकाश चंद्रा, जिला पार्षद सरोज देवी, पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान, शंकर यादवेंदु, पूर्व मुखिया…
दाउदनगर शहर के पुराना शहर वार्ड संख्या-3 अंबेदकर नगर निवासी नंदलाल राम ने सीओ को आवेदन देकर दस अप्रैल 2017 को अगलगी में हुये नुकसान का निरीक्षण कराने का अनुरोध किया है। आवेदन में कहा गया है कि आग लगने से हुये नुकसान के बाद सरकारी सहायता राशि दी गई है लेकिन उनमें कुछ ऐसे…
10 सूत्री मांगों को लेकर प्रगतिशील मगही समाज के तत्वाधान में अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। संबोधित करते हुये युगल किशोर ने कहा कि मगध की माटी गरीब नहीं है पर इसके वासी गरीब हैं। मगध की माटी के संसाधनों का मगधवासियों के लिए उपयोग नहीं हो रहा है। अवकाश प्राप्त…
दाउदनगर नासरीगंज के बीच सोन पुल निर्माण करा रही कंपनी एच सी सी के इंजीनयर संजय कुमार सिंह की मौत के मामले में नया मोड़ आया है।उनकी मृत्यु 15 मार्च को हुई थी।मृतक की पत्नी गया के तर्राकोठी तुतबाड़ी निवासी अनीता सिंह ने दाउदनगर थाना में घटना के करीब एक महीने बाद एक प्राथमीकी दर्ज…
संतोष अमन की रिपोर्ट:- संसा पंचायत के बारह वार्ड सदस्यों ने बीडीओ अशोक प्रसाद को आवेदन देकर मनरेगा के कार्य में मुखिया एवं रोजगार सेवक द्वारा कथित रूप से अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाई करने की मांग की है। साथ ही इन वार्ड सदस्यों ने अपने आवेदन में कहा है कि एक…