Archive For The “News” Category
राजद दाऊदनगर इकाई के प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह ने दाउदनगर में एजेंटी विवाद में हुये हत्याकांड एवं न्यूज कवरेज करने गये पत्रकार उपेंद्र कश्यप पर हुये हमले की कडी निंदा की है। उन्होंने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि प्रशासन अपना काम कर रही है। दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कडी कारवाई…
सन्तोष अमन की रिपोर्ट: युवा राजद दाऊदनगर के प्रखंड अध्यक्ष अरूण कुमार ने दाउदनगर में हुई दोहरे हत्याकांड की कडे शब्दों में निंदा की है। प्रेस कॉन्फ़्रेन्स के दौरान उन्होंने कहा कि प्रशासन को सख़्त क़दम उठाने की ज़रूरत है ताकि भविष्य में इस प्रकार के हादसे ना हों। उसी दौरान दैनिक जागरण के पत्रकार…
13 मई शनिवार को पं सुधाकर मिश्र की 20वीं पुण्यतिथि ज्ञान वैभव विद्यालय दाउदनगर में मनाई गई।इस उपलक्ष्य में सुधाकर मिश्रा चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से अंकिता कुमारी,शबनम प्रवीण,सोनी कुमारी,अंकुश मिश्रा,शम्भू कुमार,धीरज कुमार,रूमी प्रवीण,होमी प्रवीण सहित सैकड़ों छात्रों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित किया गया।संस्था के सचिव चिंटू मिश्र ने पं. सुधाकर मिश्र की सपनो…
अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा की अंतर्राष्टीय आम सभा की बैठक आगामी 28 मई को जमशेदपुर में होगी,जिसमें अगले चुनाव व रौनीयार समाज के विकास की दशा और दिशा तय करने जैसे एजेंडों पर चर्चा होगी। उक्त बातें दाउदनगर के रौनियार वैश्य स्थल में आयोजित बैठक में अवकाशप्राप्त डीजी ऑफ पुलिस अशोक कुमार गुप्ता,महासभा के…
मो0आशिफ की रिपोर्ट= एनएच–98 स्थित दाउदनगर औरंगाबाद मुख्य पथ पर आॅटो पलटने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति ओबरा प्रखंड के अयोध्या बिगहा निवासी रामनरेश शर्मा का ईलाज भखरूआं स्थित अरविंद हाॅस्पीटल में किया गया। बताया जाता है कि वे आॅटो पर सवार होकर बाजार करने दाउदनगर आ रहे थे। अचानक आॅटो पलट…
संतोष अमन की रिपोर्ट:- नियोजित शिक्षकों को सातवें वेतनमान के लाभ को लेकर सरकार बार-बार ढिंढोरा पीट कर शिक्षकों को मूल मांग से दिग्भ्रमित करना चाह रही है । उक्त बाते परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी सुनील कुमार बाॅबी ने कहा। श्री बाॅबी ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे बार-बार बयान देकर…
दाउदनगर थाना क्षेत्र के भगवान बिगहा गांव में 55 वर्षीया महिला के साथ दुष्कर्म की घटना घटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित भगवान बिगहा निवासी सरोज यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के संबंध में पीडिता के पुत्र द्वारा दर्ज करायी गई प्राथमिकी में सरोज यादव,…
प्रखंड कार्यालय दाउदनगर परिसर में काॅमन सर्विस सेंटर खोला गया था जो अधिकांश बंद ही रहता है। काॅमन सर्विस सेंटर में आधार कार्ड पंजीकरण के अलावे सुधार के अन्य कार्य होते हैं। वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि अधिकांश दिन यह सर्विस सेंटर…
भखरुआं मोड़ पर हत्या की रिपोर्टिंग करने पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र कश्यप पर जानलेवा हमले की चारों तरफ निंदा की जा रही है।हमलावारों की पहचान कर गिरफ्तार करने व कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। बिहारराज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोप गुट) के संयुक्त सचिव सत्येंद्र कुमार ने दैनिक जागरण के संवाददाता उपेंद्र कश्यप पर…
भखरूआं मोड के पटना रोड में उमरचक निवासी युवक धर्मेन्द्र कुमार की हत्या गुरूवार को एजेंटी विवाद में हुई है। इसका खुलासा घटना के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरूवार की घटना से संबंधित कुल चार प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज की गई है। पहली प्राथमिकी मृतक धर्मेन्द्र के भाई…