ग्रामीण आधार कार्ड बनवाने के लिए आते हैं और कॉमन सर्विस सेंटर बंद रहने के कारण बैरंग वापस लौट जाते हैं। 

प्रखंड कार्यालय दाउदनगर परिसर में काॅमन सर्विस सेंटर खोला गया था जो अधिकांश बंद ही रहता है। काॅमन सर्विस सेंटर में आधार कार्ड पंजीकरण के अलावे सुधार के अन्य कार्य होते हैं। वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि अधिकांश दिन यह सर्विस सेंटर बंद ही रहता है। ग्रामीण आधार कार्ड बनवाने के लिए आते हैं और बंद रहने के कारण बैरंग वापस लौट जाते हैं। इस ओर पदाधिकारियों का भी कोई ध्यान नहीं रहता है। उन्होंने मांग किया है कि आम जनता के हित में नियमित तौर पर काॅमन सर्विस सेंटर खुलना चाहिए ताकि जनता को भटकना न पडे और उनका काम आसानी से हो सके।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.