अधेड महिला के साथ किया गया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार 

दाउदनगर थाना क्षेत्र के भगवान बिगहा गांव में 55 वर्षीया महिला के साथ दुष्कर्म की घटना घटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित भगवान बिगहा निवासी सरोज यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के संबंध में पीडिता के पुत्र द्वारा दर्ज करायी गई प्राथमिकी में सरोज यादव, रामाशीष यादव, सुखदेव यादव, गोरेलाल यादव, गुडडू यादव, प्रमोद यादव, सरोज यादव की मां व कमलेश यादव की पत्नी को नामजद आरोपित बनाया गया है। घटना दस मई की बतायी गयी है। प्राथमिकी में कहा गया है कि पीडिता शौच के लिये सोननदी के किनारे गयी थी। तभी आरोपित सरोज यादव ने बुरी नियत से जानलेवा हमला कर गला दबाते हुये उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडिता ने घर आकर घटना के बारे में बतायी जब पीडिता के पुत्र पूछताछ करने आरोपित के घर गये तो आरोपितों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मारपीट के क्रम में पाॅकेट से एक हजार रूपया भी निकाल लिया। प्राथमिकी में कहा गया है कि ग्रामीण जनता के साथ बैठकर मामला को सुलझाने का प्रयास किया गया लेकिन प्रतिवादी मानने को तैयार नहीं हुये। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित युवक सरोज यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.