Archive For March 9, 2017
संतोष अमन की रिपोर्ट: अनुदान नहीं मिलने के कारण वितरहित कर्मियों में नाराजगी है। बिहार इंटरमीडियट शिक्षक संघ के जिला सचिव कामेश्वर सिंह एवं कोषाध्यक्ष रविरंजन कुमार उर्फ डब्लू ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि बिहार में वितरहित शिक्षा 30 वर्षो से चल रहा है। लाखों शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी अनुदान राशि नहीं…
संतोष अमन की रिपोर्ट: दाउदनगर थाना क्षेत्र के जिनोरिया स्थित मायापुर रोड में एक इलेक्ट्राॅनिक दुकान के शटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा हजारो रूपये की संपति चुरा ली गई। घटना के संबंध में माँ इलेक्ट्रीक एवं इलेक्ट्राॅनिक दुकान के मालिक मनीष कुमार द्वारा प्राथमिकी दाउदनगर थाना में दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के…
संतोष अमन की रिपोर्ट: दाउदनगर पुलिस ने बम रोड बड़ी नहर पुल के पास से शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लक्की नारायण सिंह उर्फ पप्पु कुमार तरारी गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि सब इंस्पेक्टर साकेत सौरभ के नेतृत्व में मंगलवार की रात वाहन…
संतोष अमन की रिपोर्ट: ओबरा विधायक वीरेन्द्र कुमार सिंहा ने विधानसभा में शून्यकाल के दौरान सिपहां मध्य विद्यालय की जमीन का अतिक्रमण का मामला उठाया। यह जानकारी देते हुये राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सिपहां मध्य विद्यालय के अगल-बगल में भूमिदाता के पुत्र द्वारा जमीन का अतिक्रमण कर लिया गया है।…
दाउदनगर में बुधवार को गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी भवानी सिंह का आगमन हुआ, जिसे पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। श्री सिंह ने कहा कि वे नियोजित शिक्षकों के हित के लिए काम करेंगे तथा शिक्षा व्यवस्था को सुधार करने में हमेंशा तत्पर रहेंगे। पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गणेश कुमार…
मों मनसूर आलम की रिपोर्ट: मैट्रिक परीक्षा का खत्म होना तथा पुलिस प्रशासन के द्वारा वाहनों को बाजार में नो इंट्री होने से दाउदनगर शहर का बाजार थोड़ा सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई पड़ा। हालांकि मैट्रिक की परीक्षा खत्म होते ही लोगों मे होली की खुमारी बाजार से लेकर बच्चों व बुढ़ो के सर पर चढ़ने…
संतोष अमन की रिपोर्ट: दाउदनगर थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान भखरूआं मोड़ पर वाहनों के नहीं लगने देने का मामला उठा। एसडीओ राकेश कुमार ने उपस्थित लोगों से अपील करते हुये कहा कि भखरूआं मोड़ पर आॅटो व बस का ठहराव प्रतिबंधित कर दिया गया है। पकड़े जाने पर वाहनों…
संतोष अमन की रिपोर्ट: दाउदनगर प्रखंड के चमन बिगहा गांव में भगवान शंकर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के लिए बुधवार को जलभरी की गई। गांव से काफी संख्या में श्रद्धालु दाउदनगर जमालपुर घाट स्थित सोननद पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच जलभरी की गई। बताया गया कि नौ मार्च गुरूवार को प्राण प्रतिष्ठा किया जाना है।…
संतोष अमन की रिपोर्ट: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाकपा माले के भखरूआं स्थित पार्टी कार्यालय में एक कन्वेंशन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एपवा नेत्री अलकारी देवी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये पूर्व विधायक राजाराम सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति सजग होना होगा।…
संतोष अमन की रिपोर्ट: गया स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान की सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता गुरूवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बनाये गये मतदान केंद्र में जाकर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में बैरकेटिंग का…