Archive For The “News” Category
संतोष अमन की रिपोर्ट: दाउदनगर पुलिस ने शराब के नशे में बुधवार की देर रात भखरूआं निवासी रोहित कुमार को शहर के लखन मोड़ धनकुटटा बाजार के पास से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि रात्रि करीब 11 बजकर 55 मिनट पर वह लखन मोड़ धनकुटटा बाजार के पास शराब के…
संतोष अमन की रिपोर्ट: दाउदनगर गया रोड स्थित बाजार समिति के सामने भाजपा कार्यालय का उद्घाटन रविवार को किया जाएगा। जानकारी देते हुये भाजपा के दाउदनगर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने बताया कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी दीपक चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष दशरथ मेहता भी मौजूद रहेंगे।
संतोष अमन की रिपोर्ट: शहर के कसेरा टोली में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को सक्सेस प्वाइंट की ओर से एसएससी (एमटीएस) परीक्षा की नि:शुल्क तैयारी करायी जाएगी। जानकारी देते हुये विवेक कुमार व नागेंद्र कुमार ने बताया कि शहर के गरीब बच्चों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसका लाभ वैसे बच्चों को मिलेगा…
संतोष अमन की रिपोर्ट: बुधन बिगहा स्थित क्वांटम एजुकेशनल में गुरूवार को बिहार दिवस के अवसर पर समारोह आयोजित किया गया। शिक्षा, शराबमुक्त बिहार, भ्रष्टाचार जैसे विषयों पर चर्चा की गई। क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुआ और सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। निदेशक अनुज कुमार दूबे ने कहा कि बिहार गौरवशाली प्रदेश है। गौतम बुद्ध,…
संतोष अमन की रिपोर्ट: समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर आंदोलनरत शिक्षकों ने तैयारी को लेकर राष्ट्रीय इंटर स्कूल में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव राजुनंदन सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। कहा गया कि संघ द्वारा शुक्रवार को पटना में प्रदर्शन किया जाना है। राज्य पर्षद सह प्रधानाध्यापक…
संतोष अमन की रिपोर्ट: शहर के वार्ड संख्या-08 स्थित हजरत मोहम्मद इब्राहिम शहीद के उर्स के अवसर पर आगामी छः अप्रैल को जलसा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी की जा रही है। जानकारी देते हुये मो. जफरूल हसन अंसारी ने बताया कि मौलाना नुमान अख्तर जमाली, मुबारक हुसैन चक्रवेदी, कदम रसूल, सरफराज उलफत, फरीद…
संतोष अमन की रिपोर्ट: ओबरा विधायक वीरेन्द्र कुमार सिंहा ने विधानसभा में शून्यकाल के दौरान ओबरा प्रखंड के डिहरा को प्रखंड बनाने की मांग उठायी है। यह जानकारी देते हुये राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ओबरा प्रखंड है। डिहरा से ओबरा प्रखंड मुख्यालय की दूरी करीब 15 किलोमीटर है। यह दाउदनगर…
संतोष अमन की रिपोर्ट: प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित आरटीपीएस काउंटर पर पिछले कुछ दिनों से काफी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। काफी संख्या में महिलाएं भी काउंटर पर लाईन में खड़ी दिख रही हैं। बताया गया कि राशन कार्ड बनाने के लिए उन लोगों को आवासीय प्रमाण पत्र की आवश्यकता है, जिसे बनाने…
संतोष अमन की रिपोर्ट: पुराना शहर चर्च रोड स्थित अरविंदो मिशन स्कूल के बच्चों ने शहादत दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकालकर शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू को नमन किया। शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू अमर रहें के नारे लगाये। यह प्रभात फेरी स्कूल से निकलकर पुराना शहर गुलाम सेठ चौक होते…
संतोष अमन की रिपोर्ट: प्रखंड के सभी पंचायतों के वार्ड सदस्यों की बैठक प्रखंड कार्यालय परिसर के पास तरारी पंचायत के उपमुखिया अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसकी देखरेख रामनाथ ठाकुर ने की। वार्ड संघ समिति का गठन करते हुये सर्वसम्मति से सांगठनिक पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। महावर पंचायत के वार्ड…