डिहरा को प्रखंड बनाने की उठायी मांग

संतोष अमन की रिपोर्ट:

ओबरा विधायक वीरेन्द्र कुमार सिंहा ने विधानसभा में शून्यकाल के दौरान ओबरा प्रखंड के डिहरा को प्रखंड बनाने की मांग उठायी है। यह जानकारी देते हुये राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ओबरा प्रखंड है। डिहरा से ओबरा प्रखंड मुख्यालय की दूरी करीब 15 किलोमीटर है। यह दाउदनगर बारूण पथ पर स्थित है। यदि डिहरा को प्रखंड का दर्जा मिल जाता है तो तेजपुरा, डिहरा, कंचनपुर समेत पांच बडे़-बड़े पंचायतों एवं घनी आबादी को काफी लाभ होगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.