ललिता बनीं अध्यक्ष, रविरंजन सचिव

वार्ड संघ समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ललिता देवी, सचिव रविरंजन कुमार समेत अन्य

संतोष अमन की रिपोर्ट:

प्रखंड के सभी पंचायतों के वार्ड सदस्यों की बैठक प्रखंड कार्यालय परिसर के पास तरारी पंचायत के उपमुखिया अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसकी देखरेख रामनाथ ठाकुर ने की। वार्ड संघ समिति का गठन करते हुये सर्वसम्मति से सांगठनिक पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। महावर पंचायत के वार्ड संख्या-01 के वार्ड सदस्य ललिता देवी को अध्यक्ष, तरारी पंचायत के उपमुखिया अजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष एवं शमशरनगर के वार्ड सदस्य रविरंजन कुमार को सचिव चुना गया। बैठक के बाद वार्ड सदस्यों ने अपने संघ की ओर से बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया है कि राज्य सरकार के सात निश्चय का कार्य प्रखंड स्तर पर जारी किया जाये और इसकी अनुमति एक सप्ताह के अंदर नहीं दिये जाने पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इस मौके पर तरार के उपमुखिया कांति देवी, शमशेरनगर के उपमुखिया विराज प्रसाद सिंहा, नगीना देवी, विश्वामित्र राम, अशोक कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.