Archive For The “News” Category
राहुल कुमार की रिपोर्ट: तरारी पंचायत अन्तर्गत अंबेदकरनगर गांव में गुरूवार की रात्रि क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें कुर्बान बिगहा के टीम ए. और टीम बी. ने भाग लिया। मैच का उद्घाटन युवा कांग्रेस सदस्य शकील अख्तर ने किया। टीम बी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित आठ ओवर में…
शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के शहादत पखवाड़ा के तहत महात्मा फूले नगर (माली टोला) वार्ड संख्या पाँच में शुक्रवार की संध्या सात बजे से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह सामाजिक विकास संस्थान के सचिव सह शिक्षक सत्येन्द्र कुमार के आवास पर शहीद चर्चा संपन्न की गई, जिसमें स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित जन समूह को…
संतोष अमन की रिपोर्ट: दाउदनगर थाना क्षेत्र के बल्हमा गांव में गुरूवार को मारपीट की घटना में पचास वर्षीय नंदलाल सिंह जख्मी हो गये। पीएचसी सूत्रों ने बताया कि जख्मी व्यक्ति का ईलाज स्थानीय पीएचसी में किया गया। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जाता है।
संतोष अमन की रिपोर्ट: शहर के पांडेय टोली में श्री भागवत कथा करते हुये देवरिया पीठाधीश्वर स्वामी राजनारायणाचार्यजी महाराज ने कहा कि कलियुग में भागवत कल्पवृक्ष है, इसके श्रवण करने से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं, साथ ही हृदय को शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि श्री भागवत भक्ति का सबसे बड़ा…
संतोष अमन की रिपोर्ट: ओबरा विधायक वीरेन्द्र कुमार सिंहा ने विधानसभा में शून्यकाल के दौरान दाउदनगर-नासरीगंज सोनपुल व एप्रोच रोड में अधिग्रहित खाता न0-03 मालिक बकाश्त 16 एकड़ जमीन के किसानों को मुआवजा भुगतान करने की मांग उठाई। जानकारी देते हुये राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि 16 एकड़ बकाश्त जमीन के…
संतोष अमन की रिपोर्ट: शहर के वार्ड संख्या-21 में महिलाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन दिनदयाल अंत्योदय योजना के तहत दिया गया। यह प्रशिक्षण मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद, उपमुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह एवं कार्यपालक पदाधिकारी बिपिन बिहारी सिंह के निर्देशानुसार दिया गया। उपमुख्य पार्षद भी उपस्थित रहे। सिटी मिशन मैनेजर…
संतोष अमन की रिपोर्ट: हसपुरा प्रखंड के मौआरी गांव में बाराह से पधारे स्वामी पुरूषोतमाचार्य द्वारा श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञ समिति से जुड़े रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 22 मार्च से आरंभ है और यह 28 मार्च को पूर्णाहूति के साथ संपन्न होगा। प्रतिदिन…
संतोष अमन की रिपोर्ट: नियोजित शिक्षकों के द्वारा गुरुवार को अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर लाठीचार्ज कराना सरकार की दमनकारी नीति और घोर तानाशाही का निशानी है। उक्त बाते परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी सुनील कुमार बाॅबी ने कहा।उन्होंने बयान जारी कर कहा कि उस दमनात्मक कार्रवाई…
आज शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में महाविद्यालय में कई कमियों को लेकर प्रदर्शन के माध्यम से प्राचार्य को मांग पत्र सौंप जल्द से जल्द मांगों को पूरा करने को कहा गया ।ज्ञात हो कि पूर्व में भी अभाविप ने कई बार प्राचार्य को मांगपत्र सौंपा इसका कोई असर…
संतोष अमन की रिपोर्ट: वितरहित शिक्षकों का काॅपी मूल्यांकन बहिष्कार जारी है। जानकारी देते हुये बिहार इंटरमीडियट शिक्षक संघ के जिला सचिव कामेश्वर सिंह ने बताया कि वितरहित शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों का बहिष्कार कार्यक्रम जारी रहेगा। यदि सरकार समान काम का समान वेतन नहीं देती है, तो मुख्यमंत्री का घेराव एवं जेल भरो आंदोलन…