Archive For The “News” Category
दाउदनगर थाना क्षेत्र के तरार गांव में मारपीट की घटना में संजय सिंह एवं विक्रम सिंह जख्मी हो गये। स्थानीय पीएचसी के चिकित्सकों ने विक्रम सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जाता है।
गुरूवार को वट सावित्री व्रत है। अखंड सौभाग्यवती की कामना हेतू महिलाएं यह व्रत करती हैं। इसी दिन सती सावित्री ने अपने मृत पति सत्यवान को यमराज से जीवन प्राप्त किया था। आचार्य पंडित लालमोहन शास्त्री ने कहा कि वैवाहिक कार्यक्रम के अंदर कन्या पक्ष में वट वृक्ष की पूजा करना एक महत्व रखता है।…
यदि कोई मरीज जख्मी होकर दाउदनगर पीएचसी में पहुंचता है तो तत्कालिक तौर पर यदि उसके पास पैसे नहीं हैं तो समस्या झेलनी पड सकती है। या तो उधार किसी मेडिकल दुकान से कुछ अत्यावश्यक दवाएं मंगानी पडेंगी या फिर किसी से कर्ज लेकर काम चलाना पडेगा। जिन प्रमुख दवाओं का अभाव है उनमें दर्द…
अपना शहर दाऊदनगर ऐतिहासिक शहर है जिसपर हम सब को गर्व है। उसी ऐतिहासिक पल की याद दिलाता दाऊद खान का क़िला कई वर्षों से लगातार अतिक्रमण एवं अव्यवस्था की चपेट में फँसता जा रहा था। नगरवासियों की एक इक्षा हुआ करती थी कि क़िला में एक सुंदर पार्क का निर्माण किया जाए। कई बार…
वार्ड सदस्य संघ के सदस्यों ने जदयू के वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी से सिंचाई विभाग के आईबी में मिलकर मुख्यमंत्री के नाम से एक ज्ञापन सौंपा। वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय सिंह ने कहा कि वार्ड के विकास से ही पंचायतों का विकास संभव है और तभी बिहार का सर्वांगीण…
औरंगाबाद जिला मुख्यालय में आयोजित 29 मई को जदयू कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर ऐतिहासिक होगा। जिसका उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डा0 रामचंद्र प्रसाद सिंह करेंगे। उनके स्वागत में जगह-जगह तोरण द्वार बनाये जा रहे हैं। इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा कि वे राज्य सरकार की…
प्रखंड कृषि कार्यालय इ-किसान भवन में अनुदानित दर पर किसानों के बीच ढैंचा का बीज वितरण किया जा रहा है। 90 प्रतिशत अनुदान के साथ 4 रूपया 38 पैसा प्रति किलो की दर से यह बीज किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने किसानों के बीच ढैंचा बीज का…
वार्ड एवं पंचायतों को ओडीएफ बनाने हेतू विकास मित्रो के साथ बीडीओ अशोक प्रसाद ने एक बैठक प्रखंड कार्यालय सभाकक्ष में की। उन्होंने विकास मित्रों से कहा कि वार्डो को ओडीएफ बनाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है। वार्ड स्तर पर पांच सदस्यीय कमेटी बनायी जाएगी। कमेटी में वार्ड सदस्य, जीविका सदस्य, आंगनबाडी सेविका व…
दाउदनगर,24,मई अगर समाज की सभी महिलाएँ दिलो दिमाग से चाह ले तो वे समाज को खुले में शौच से मुक्ति दिला सकती हैं और समाज को कई लाईलाज,जानलेवा व घातक बीमारी से बचा सकती हैं लेकिन इसके पहले समाज की सभी महिलाओं को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक होना पड़ेगा क्योंकि…
अक्सर हम यह कह कर बहुत सारी मौकें यूँही गवाँ बैठते हैं कि ये काम बहुत कठिन है और मुझसे यह नही हो सकता। अगर सकारात्मक सोंच रखकर यह सोंचें कि यह हो जायगा, ये मैं कर सकता हूँ जैसी भावना लाने से मुश्किल काम भी आसान हो जाता है। हो सकता है कि ऐसी…