वार्ड सदस्य संघ के सदस्यों ने जदयू के वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी से सिंचाई विभाग के आईबी में मिलकर मुख्यमंत्री के नाम से एक ज्ञापन सौंपा। वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय सिंह ने कहा कि वार्ड के विकास से ही पंचायतों का विकास संभव है और तभी बिहार का सर्वांगीण विकास होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वार्ड सदस्यों को सम्मान दिया। वार्ड सदस्यों ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना में वार्ड सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की। वार्ड सदस्य संघ द्वारा 25 मई को औरंगाबाद जिला मुख्यालय एवं पांच जून को पटना में धरना भी दिया जाना है। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि राज्य सरकार ने यह महसूस किया कि यदि पंचायत को सशक्त बनाना है तो वार्ड विकास समिति के माध्यम से विकास कराया जाये। मुखिया पंचायतों में अभिभावक की भूमिका में हैं। वे सम्मानीय हैं और पंचायतों के प्रधान हैं। हम न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हैं। सरकार विधि विशेषज्ञों से सलाह ले रही है। राज्य सरकार धारणा है कि पंचायती राज्य के उदेश्य को पूरा करना है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरणें पहुंचानी हैं। राज्य सरकार का सात निश्चय वार्ड विकास समिति के माध्यम से ही पूरा होगा। इस मौके पर वार्ड सदस्य संघ के ओबरा प्रखंड अध्यक्ष पप्पु शर्मा, सचिव नीलकमल राम, हसपुरा प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार, वार्ड सदस्य दस्तगीर आलम, दाउदनगर प्रखंड सचिव रविरंजन कुमार, तरारी के उपमुखिया अजय कुमार सिंह, तरार पंचायत के उपमुखिया प्रतिनिधि श्रीराम शर्मा, रंजय कुमार पाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
