​अधिकारियों के  पहल पर शुक्रवार को चन्दा मध्य विद्यालय का  खुला ताला

संतोष अमन की रिपोर्ट:-                                   

  गौरतलब है की गत 31 जुलाई को यहाँ ताला बंद कर दिया गया था।इसका कारण प्रधानाध्यापिका बनाम सचिव का आपसी विवाद था विवाद सुलझाने के लिए तब ग्रामीणों ने बैठक बुलाई थी जब कोइ समाधान नहीं निकला तो ग्रामीणों ने तालाबंद कर दिया था।

बीडीओ के साथ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामानुज सिंह व खुदवां थानाध्यक्ष मनोज राम ने पहल में सहयोग किया।

 ताला खुलवाने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार शैलेन्द्र ने शिक्षक उपस्थिति पंजी की जांच की। दो शिक्षक सतेंद्र कुमार व अनिल कुमार बिना आवेदन दिए ही अनुपस्थित मिले। 

ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा गया कि उनकी माँगे एक सप्ताह के अंदर पूरी की जायेगी। साथ ही साथ सभी शिक्षको को कारण बताओ नोटिस भेजा जाएगा। जिनका जबाब उन्हें 24 घंटे के अंदर ही देना होगा। प्रधानाध्यापिका चंद्रावती कुमारी ने बताई कि दोनों शिक्षक बिना बताये अक्सर विद्यालय से गायब रहते हैं। जब उन्हें विद्यालय नियमित रूप से आने को कहा जाता है तो गलत व्यवहार करते हैं|

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.