
राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने एक प्रेस बयान जारी कर आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सेवा से ज्यादा सत्ता अर्थात कुर्सी प्यारा है।उन्होंने मुख्यमंत्री के वक्तव्य पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि वास्तविक सच तो यह है कि नीतीश मुख्यमंत्री पद के बिना नहीं रह सकते।जब जीतनराम मांझी मुख्यमंत्री बने थे तो चार महीने में ही इनकी स्थिति देखा जा सकता था।कभी इस नाव पर तो कभी उस नाव पर बैठकर मुख्यमंत्री बने रहना इनकी नियती है।यदि सेवा ही करना है तो राष्टपिता महात्मा गांधी की तरह बिना कोई पद पाए जन कल्याण करते तो समझा जाता कि वे त्यागी,इमानदार,निःस्वार्थी व्यक्ति हैं।प्रधानमंत्री बनने की उम्मीद पाले नीतीश पुनः मुख्यमंत्री में ही सिमटकर रह गये।