रजिस्ट्रेशन फॉर्म नही मिलने पर विद्यार्थीयों का हंगामा

 

संतोष अमन की रिपोर्ट:-                                      

दाउदनगर कॉलेज दाउदनगर प्रबंधन पर मनमाना रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया है।​छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष सुमित कुमार यादव ने  बताया कि बी ए पार्ट वन में रजिस्ट्रेशन के लिए छात्र छात्रा पिछले तीन दिनों से कॉलेज का चक्कर लगा रहे हैं,लेकिन रजिस्ट्रेशन फार्म नहीं मिल रहा है।आक्रोशित विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की गयी।विद्यार्थियों का कहना था कि दूर दराज से आए विद्यार्थी बैरंग वापस लौट जा रहे हैं।इनलोंगो ने आर्थिक दोहन का आरोप भी लगाया।श्री यादव ने कहा कि यदि सोमवार से रजिस्ट्रेशन व एडमिशन चालू नहीं हुआ तो आंदोलनात्मक रवैया अपनाते हुए कॉलेज को अनिश्चितकाल के लिए बंद करा दिया जाएगा।इस मौके पर डींपी यादव,सोनू यादव,हरेश,छोटू,मुरारी,ओम,बिजेंद्र,मनीष,राजीव, अभिषेक,रवि,रणधीर,आलोक कुमार रंजन आदि प्रमुख रुप से मौजूद थे।वहीं कॉलेज सूत्रों का कहना है कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म लाने के लिए कर्मचारी को मगध यूनिवर्सिटी भेजा गया है।                      

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.