डॉर्ड संस्था द्वारा पहल परियोजना की बैठक

संतोष अमन की रिपोर्ट:-                                   

सी-3पटना के सहयोग से डॉर्ड संस्था द्वारा चल रहे पहल परियोजना के तहत ओबरा प्रखंड के सोनहुली एवं करसांव पंचायत के महिला पंचायत प्रतिनिधियों का कलस्टर बैठक का आयोजन मनरेगा भवन सोनहुली में किया गया।इस बैठक में निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों को त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था के तहत लिंग भेद,स्वास्थ्य,अधिकार एवं कर्तव्यों से संबंधित सेवाओं के प्रति जागरुक किया गया।परियोजना समंवयक रजी आलम,ब्रजकिशोर मंडल,नरेंद्र कुमार,खालीक अहमद आदि ने प्रशिक्षण देते हुए जागरुक किया।इस प्रशिक्षण में मुखिया जमीरा देवी,उपमुखिया प्रभा देवी,सुषमा देवी,वार्ड सदस्य शोभा देवी,ममता देवी,संगीता देवी,शांती देवी,लक्षमीनीया देवी,श्रीदेवी,लीला देवी,मुन्नी देवी आदि प्रमुख रुप से मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.