देश की एक मात्र पार्टी भाजपा ही है, जो दलितों का उत्थान चाहता है। देश के सबसे बड़े पद पर महादलित के बेटा महामहिम राष्टपति के पद पर रामनाथ कोविंद को बैठा कर भाजपा ने यह साबित कर दिया कि भाजपा कहने में नहीं करने में विश्वास करती है।उक्त बातें भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने कही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह साबित कर दिया कि हम सबका साथ सबका विकास के साथ इस देश की उन्नती करने के लिए संकल्पित हैं।
पंडित दीनदयाल उपाघ्याय ने कहा था कि इस देश के राजनीती में जबतक समाज के अंतिम वर्ग के लोगों को शामिल नहीं किया जायेगा, तब तक इस देश का विकास सम्भव नही है। बाकी दल सिर्फ दलितों को राजनीति का सामान समझते हैं पर भाजपा उन्हें सम्मान देने का कार्य करती है। श्री तिवारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार जब एक मत से गिरी थी तब अन्य सांसदों ने हंसी उड़ाई थी, तब अटल जी ने अपने करुणामयी सम्बोधन में कहा था कि याद रखना मेरी बातों को वो दिन दूर नही ,जब पुरे देश में भाजपा का परचम लहरायेगा।वो दिन भी आ गया जब देश के सबसे बड़े पद पर भाजपा के छोटे से कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीती की शुरुआत करने वाले कोविंद जी को राष्ट्रपति पद पर विराजमान किया गया।उनके राष्ट्रपति बनने पर भाजपा नेता सुबोध शर्मा, सुरेन्द्र यादव, रामपुकार पाण्डेय, विवेकानंद मिश्र, युवा नेता धीरज पाठक, सरयू सिंह, जगरनाथ शर्मा, सुनील दूबे, सुभाष सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने भी बधाई दिया है।
