ज्ञान गंगा इंटर स्कूल के बच्चों के बीच पहुंचे डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय,कहा- मन को कंट्रोल करना सीख गए तो जीवन में हो जाएंगे सफल

तुम्हारे वजूद का कीमत कोई क्या लगाएगा बच्चो ,तुम चाहो तो पत्थर से दरिया निकाल सकते हो।उक्त बातें डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय नेज्ञान गंगा इंटर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कही।वे शनिवार को यंहा पहुंचे और उन्होंने बच्चों के बीच जाकर उन्हें सफलता के टिप्स दिए।उन्होंने कहा कि मन पर कंट्रोल करने से ही जीवन में सफल हो सकते हैं। कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए,जिससे कैरियर में लाभ नहीं हो। वही कार्य करें ,जो लक्ष्य को साधने में उपयोगी साबित हो। मन को कंट्रोल करने के लिये बुद्धि ईश्वर ने दिया है। मन का काम तरह-तरह की इच्छायें करना है ,लेकिन बुद्धि का कार्य कंट्रोल करना है।यदि मन गलत इच्छा करता है तो बुद्धि उसे कंट्रोल करता है। मन के हिसाब से नहीं चलना है, बुद्धि से जो निर्णय हो वही कार्य करना है। मन को कंट्रोल करने की कला अभ्यास से आती है ,जिसने मन को कंट्रोल करना सीख लिया वह जीवन में सफल हो जाएगा।इंद्रियों को मन नियंत्रित करता है और मन को बुद्धि नियंत्रित करता है।नशा के कारण मनुष्य की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। गलत संगत करने से गलत कार्य करने से बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है।उन्होंने बच्चों से कहा कि आप जिस उम्र में हैं, उस उम्र में मन बहुत ताकतवर होता है। मन को बुद्धि से कंट्रोल करना है, जो बच्चा मन को कंट्रोल करने के बारे में सीख जाएगा वह जीवन में आगे बढ़ेगा।आपने ऊर्जा है।आप भारत के भविष्य हैं अच्छा सुनो अच्छा समझो और अच्छा करो और देश का नाम रौशन करो इस मौके पर औरंगाबाद के डीडीसी अंशुल कुमार, एसपी दीपक बर्णवाल, एएसपी(अभियान) राजेश कुमार सिंह, एसडीओ कुमारी अनुपम सिंह ,एसडीपीओ राजकुमार तिवारी, पुलिस इंस्पेक्टर शंभू यादव आदि भी मौजूद रहे। पूर्व विधायक सोम प्रकाश सिंह एवं निदेशक नंदकिशोर सिंह ने सभी सभी अतिथियों का स्वागत किया।विद्यालय प्रबंधन की ओर से डीजीपी समेत सभी अतिथियों को सम्मानित करते हुये उनका आभार जताया गया।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार उर्फ उमा बाबू ने किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.