मौसम में अचानक आए बदलाव ने शुक्रवार को पूस मास के दस्तक का एहसास करा दिया। कंपकपाती ठंड ने शरीर मे सिहरन पैदा की। लिहाजा अधिकतर लोग न सिर्फ घरों में दुबके रहे रजाई में भी लिपटे रहे। गुरुवार को दिन भर चली तेज हवा व रात्रि में शुरू हुई बारिश तो यह शुक्रवार को भी दिन भर जारी रही। कभी रुक-रुक कर तो कभी तेज। इस ठंडी में गुरुवार तक कड़ाके की सर्दी का एहसास अब तक लोगों को नहीं हुआ था। शादी विवाह व शुभ कार्यक्रमों का लोग लुफ्त उठा रहे थे। शुक्रवार को इस बारिश के कारण बढ़ी ठंड ने अचानक लोगों को घरों में कैद कर दिया। पिछले कई दिनों से तेज धूप निकल रही थी। लोग सकून में थे। गुरुवार को ठंडी हवा चलने से अचानक ठंड बढ़ गयी। इससे आम से खास सभी लोग परेशान दिखे। वृद्ध और बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। ठंड में इजाफा होने से लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव दिखा