
पिछले रात दाउदनगर प्रखंड के अमृत बिगहा गाँव में कामेश्वर पासवान के घर अचानक आग लग जाने के कारण लाखों की क्षति हुई।घर में रखा सामान देखते ही देखते कुछ ही पल में जल कर राख हो गया।
बताते चले कि कामेश्वर पासवान के यहाँ दो दिन पहले बारात आई हुई थी ,सामान जो विदाई में देने के लिये था वो सारा सामान भी जल कर राख हो गया।
इसकी सूचना दूरभाष से रेडक्रॉस सोसायटी उपशाखा दाउदनगर के सचिव डॉ प्रकाश चंद्रा को दी गई।
उन्होंने तत्काल सहायता पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई।उन्होंने अपील किया कि इस वर्ष ज्यादा गर्मी पड़ रहा,खुद बचें और कहीं भी ज्वलनशील पदार्थ को इधर उधर न फेकें।
महिलाओं से उन्होंने अपील किया कि खाना सुबह और शाम ढ़लते ही बना लें तथा आग को पानी डालकर पूरी तरह बुझा दें।ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिन पहले ही अमृत बिगहा में ही आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया था।
इस अवसर पर समाज सेवी चिन्टू मिश्रा, राव मनीष यादव, नीतीश यादव, सोनू तिवारी,प्रमोद पासवान, अशोक पासवान, मोनू कुमार, जहाँगीर कुरैसी उपलब्ध रहें।