प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ चलाए गए सघन अभियान

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार छापेमारी टीम द्वारा शहर में प्लास्टिक कैरी बैग पर छापेमारी अभियान चलाया गया तथा जुर्माने की वसूली की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी जफर इमाम, नगर कार्यपालक पदाधिकारी जमाल अख्तर अंसारी तथा दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर मो. अरमान एवं एएसआई रंजीत कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस बल के साथ व्यापक स्तर पर छापेमारी अभियान चलाया गया।इस दौरान 74 दुकानों की जांच की गई और जिन दुकानों में प्लास्टिक कैरी बैग का इस्तेमाल होता पकड़ा गया,वैसे दुकानदारों से जुर्माने की वसूली की गई।नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि जुर्माने के रूप में कुल 73 सौ रुपए की वसूली की गई है।न्यूनतम दो सौ रुपए से लेकर 15 सौ रुपए तक प्रति दुकानदार जुर्माना लगाया गया है प्लास्टिक कैरी बैग भी जप्त किया गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.