
आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान जोरो शोरो से चल रहा है।इसके अंतर्गत टीएचआर वितरण के समय में जागरूकता अभियान चलाया गया।सीडीपीओ श्वेता कुमारी ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण करने के साथ-साथ सेविकाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।मतदाता जागरूकता से संबंधित स्लोगन लगाए गए। पोषक क्षेत्र की महिलाओं को हर हालत में मतदान केंद्रों तक जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। उनके साथ जागरूकता रैली निकाली गई और मतदाताओं से अपने -अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की गई।सीडीपीओ ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों एवं पोषक क्षेत्रों में सेविकाओं द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है तथा उनसे वोट जरुर देने की अपील की जा रही है।