
छह फरवरी से शहर में नो एंट्री लागू हो रहा है। मौलाबाग मोड़ से लेकर दाउनगर बारुण रोड स्थित चर्च गेट तक बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। यह नो एंट्री सरस्वती पूजा के दौरान भी लागू रहेगा।शहर में घूम रहे मनचलों की अब खैर नही होगी। उसके लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उक्त आशय का निर्णय थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में ली गई।सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीओ अनीस अख्तर एवं एसडीपीओ राजकुमार तिवारी के संयुक्त अध्यक्षता में थाना परिसर में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई ।चर्चा के दौरान बैठक में एक महत्वपूर्ण निर्णय मनचलों की हरकतों पर लगाम लगाने के लिए अभियान चलाने के लिए गया।थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस द्वारा शहर के चिन्हित स्थानों पर मनचलों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।पुलिस गश्ती दल द्वारा मनचलों के खिलाफ अभियान सघन अभियान चलाया जाएगा।सरस्वती पूजा के दिन स्थापित प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करने वाली पूजा समितियों एवं शिक्षण संस्थानों को 11 फरवरी को हर हालत में मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन कर देना होगा ।विसर्जन का रूट एवं विसर्जन स्थल के बारे में जानकारी ली गई।बताया गया कि दाउदनगर शहर की प्रतिमाओं का विसर्जन नहर में किया जाता है ।वहीं ग्रामीण क्षेत्रों का प्रतिमा विसर्जन संबंधित ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों एवं पोखरों में किया जाता है। थानाध्यक्ष ने कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और डीजे बजते पकड़े जाने पर डीजे को जप्त कर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है ।सभी पूजा समितियों को लाइसेंस लेना होगा। दाउदनगर पुलिस इंस्पेक्टर केके साहनी को डीएसपी के रूप में प्रोन्नत होने पर बधाई दी गई।सीओ स्नेहलता लता कुमारी ने भी लोगों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।इस बैठक में दाउदनगर उत्तरी क्षेत्र के जिला पार्षद राम कृष्ण कुमार उर्फ नंहकु पांडेय, भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ,राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पासवान, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, पूर्व उप मुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि अमित कुमार ,जफरुल हसन अंसारी ,जदयू नगर अध्यक्ष संजय प्रसाद उर्फ चुन्नु, पप्पू गुप्ता, भाजयुमो नेता विवेकानंद मिश्रा, सुनील दुबे, सरयू सिंह आदि उपस्थित थे।

