
दाउदनगर थाना के सहायक अवर निरीक्षक किरण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा दाउदनगर बारुण रोड के नगर परिषद मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाकर दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई।थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि करीब दो दर्जन से अधिक वाहनों की जांच की गई। उनके कागजात जांचे गए। वाहन जांच के दौरान यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने पर विशेष ध्यान दिया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि यह वाहन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा ।नियमित तौर पर वाहनों की जांच की जा रही है।