प्रखंड के नवरतन चक गांव में शाम में अगलगी से काफी क्षति हुई है। थ्रेसर मशीन से उठी लपटें से आसपास के खलिहानों में रखा धान, पुआल और एक घर जलकर पूरी तरह से राख हो गया ।बताया जाता है कि एक खलिहान में थ्रेसर मशीन चल रहा था अचानक वहीं से आग की लपटें उठी और देखते देखते पुआल में आग लग गई। इसके बाद खलिहान के बगल में रखे हुए धान के बोझा एवं पुआल में आग लग गया।पास ही में स्थित मोती लाल सिंह का घर आग की चपेट में आ गया और मोती लाल सिंह के घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार,अगलगी की इस घटना में राम कुमार मेहता का पुआल जलकर राख हो गया है। जबकि जगन्नाथ महतो का धान और पुआल जल गया है।घटना की सूचना पाकर ग्रामीण बाल्टी और अन्य सामग्री लेकर आग बुझाने में लग गए। अग्निशमन विभाग को फोन किया गया, जिसके बाद अग्निशमन पदाधिकारी के नेतृत्व में दमकल ने पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।अगलगी की इस घटना में करीब सात लाख से भी अधिक की संपत्ति की क्षति बताई जाती है। घटना की खबर पाकर भाजपा के दाउदनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, यादव महासभा के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह यादव, ब्रजकिशोर मंडल ,शिक्षक गोपेंद्र कुमार सिन्हा गौतम, पैक्स अध्यक्ष नवलेश यादव यादव समेत काफी संख्या में लोग पहुंच गए और आग बुझाने में ग्रामीणों का सहयोग किया।