दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिन्हा के नेतृत्व में महेंद्रा चक गांव में दाउदनगर पुलिस ने छापेमारी कर शराब बरामद किया है। मौके पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 18 पाउच दो सौ एम एल का देसी शराब एवं नौ बोतल 180 एम एल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है तथा महेंद्रा चक निवासी ललन यादव उर्फ लालदास यादव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया गया है।