सोमवार की देर शाम दाउदनगर थाना परिसर में एक समारोह आयोजित कर थाना में पदस्थापित दो एएसआई को सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नत होने के बाद कर वरीय पदाधिकारियों द्वारा बैच लगाकर दोनों पदाधिकारियों को बधाई दी गई ।पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह का सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति होने के बाद स्थानांतरण लखीसराय जिला में हो गया है, जबकि दाउदनगर थाना में पदस्थापित महिला पुलिस पदाधिकारी ए जे खलको का प्रोन्नति सब इंस्पेक्टर के पद पर होने के बाद उनका स्थानांतरण मुजफ्फरपुर हो गया है ।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार तिवारी एवं थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने दोनों पुलिस पदाधिकारियों को बैच लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों द्वारा दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।विदित हो कि दोनों पुलिस पदाधिकारी वर्ष 2017 में सहायक अवर निरीक्षक के पद पर पदस्थापित होकर आए थे और यहां से सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति प्राप्त कर स्थानांतरित होकर जा रहे हैं।थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने दोनों पुलिस पदाधिकारियों के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों का कार्यकाल बेहतर रहा है।एसडीपीओ ने दोनों पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।इससे पहले पं. राधा मोहन मिश्र एवं पारसनाथ मिश्र ने मंत्रोच्चार के बीच तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया।
एक ने आठ वर्षों तक दूसरे ने डेढ़ वर्ष दी सेवा:
मूल रूप से रांची की रहने वाली महिला पुलिस पदाधिकारी ए जे खलको को वर्ष 2017 में दाउदनगर थाना में सहायक अवर निरीक्षक के पद पर पदस्थापित होकर आए 1990 में आरक्षी के पद पर बहाल हुई थी।पटना एवं बेगूसराय के बाद उनका स्थानांतरण औरंगाबाद जिले में आया हुआ और 2017 में ए एस आई के रूप में दाउदनगर थाना में पदस्थापित हुईं और अब यहां से सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नत होकर मुजफ्फरपुर स्थानांतरित होकर जा रही है
वहीं पंकज कुमार सिंह ने औरंगाबाद जिले में करीब आठ वर्षों तक अपनी सेवा प्रदान की।मूल रूप से सुपौल जिला के गढ़बरवारी गांव निवासी श्री सिंह वर्ष 2011 में औरंगाबाद जिले में स्थानांतरित हो कर आए थे।उनकी नौकरी 1989 ई.में लगी थी।वर्ष 2014 में ओबरा थाना में मुंशी के पद पर पदस्थापित हुए और वहीं उनकी प्रोन्नति सहायक अवल निरीक्षक के पद पर हुई।जिसके बाद वे स्थानांतरित होकर दाउदनगर थाना में आए और यहां से सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन प्राप्त कर लखीसराय जा रहे है।
समारोह में दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर शेखर सौरभ ,धर्मेंद्र कुमार सिंह, अरविंद कुमार, शौकत खान, अनिल कुमार सिंह,ओबरा थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर साकेत सौरभ, मनोज कुमार के अलावे जदयू सेवा दल के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह ,जदयू नगर अध्यक्ष संजय प्रसाद उर्फ चुन्नु ,पवन पटेल,समाजसेवी नंदकिशोर सिंह, ओबरा पेंशनर समाज के अध्यक्ष त्रिवेणी शर्मा, अखिलेश कुमार दुबे, अशोक पांडेय आदि उपस्थित थे ।