
ओबरा थाना क्षेत्र के अरंडा बिगहा गांव में एक बालक की शव मिलने से सनसनी फैल गया।जिसकी पहचान नरेश यादव के इकलौता संतान 12 वर्षीय अशोक उर्फ छोटू के रूप में की गई।देखने से प्रतीक होता था कि
हत्या निर्मम तरीके से की गई है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एन एच 139 औरंगाबाद-पटना मुख्य मार्ग को अरंडा के पास जाम कर दिया। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना की सूचना पर दाउदनगर एसडीपीओ राजकुमार तिवारी, एलआरडीसी राहुल कुमार, बीडीओ अशोक कुमार एवं थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों ने हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की। ग्रामीणों के आक्रोश का सामना अधिकारियों को करना पड़ा। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के दोस्त अरंडा के सत्येंद्र साव के पुत्र रोहित कुमार, सूर्यदयाल यादव के पुत्र पंकज कुमार उर्फ टूलू एवं ओमप्रकाश पासवान के पुत्र भोला कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार दोस्तों ने हत्या करने की बात कबूल की है। तीनों की गिरफ्तारी के बाद परिजन शांत हुए और सड़क जाम हटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
गिरफ्तार दोस्तो से पूछताछ में बात सामने आई कि जुआ के 20 रुपये के विवाद में दोस्तों ने 12 वर्षीय अशोक कुमार उर्फ छोटू की गला रेत हत्या कर दी। दोस्तों ने हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को धान के खेत फेंक दिया। घटना के संबध में बताया जाता है कि मृतक अपने घर से अरंडा दुर्गा मंदिर में आरती करने के बहाने निकला था। रात्रि होने पर घर नहीं पहुंचा तो परिजन खोजने लगे। शुक्रवार को शव गांव से उत्तर मृतक के चाचा के दलान के पास धान के खेत में देखा गया। एसडीपीओ ने बताया कि मृतक एवं गिरफ्तार दोस्तों के बीच गांव के बधार स्थित दलान में जुआ खेलने के दौरान 20 रुपये को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गिरफ्तार तीनों दोस्तों ने छोटू के मुंह में मिट्टी ठूंस तेज धारदार से गला को रेत हत्या कर दी। दोस्तों ने गले में मिट्टी का लेप लगा दिया ताकि हथियार से काटने का साक्ष्य न मिल सके।
हत्या की घटना गुरुवार रात की है परंतु पुलिस ने शव शुक्रवार दोपहर बरामद किया है।परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।मां रो रो कर अपने इकलौते बेटे को खोजने लग जा रही है।
