
पिंटू आर्या की रिपोर्ट:
कला के क्षेत्र से जुड़ी दाउदनगर की संस्था कला प्रभा संगम के कलाकारों को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि पिछले 22 सितम्बर को गणिनाथ जयंती समारोह में इस संस्था के कलाकारों ने अपना जलवा बिखेरा था। समारोह का आयोजन अखिल भारतीय मधेशिया हलवाई समाज की ओर से किया गया था। संस्था के कलाकार मनोज मुस्कान ने अपनी सुरीली आवाज में स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुवात की। उसके बाद औरंगाबाद के मशहूर लोकगायक राजा मंडल ने गीत प्रस्तुत जार दर्शकों का मन मोह लिया।

संस्था के सबसे छोटी बच्चीयों द्वारा मईया यशोदा गीत पे नृत्य की पेशकश हुई, जिसे देख कोई भी अपनी हांथों से ताली बजाना नहीं भुला। इस गीत में मुख्यरूप से संजना, साक्षी, सिमरन, चाहत एवं नैंसी ने अपना जलवा भिखेरा था जबकि संस्था की ओर से सम्मान पाने वालो में राजा मण्डल, अंजन सिंह विक्की, गोविंद राज, मनोज मुश्कान, बीरबल, बैजू प्लेयर, चंदन कुमार शर्मा, पवन, देव शर्मा, मधुलिका, विपुल, चौबे सर, चंदन चौरासिया, गरिजेश पांडेय, श्रीनाथ तिवारी, सूर्यनाथ आर्यन के अलावे संस्था के कई और छात्र शामिल थे।
इस मौके पर संस्था को पुरष्कृत करने के लिए हलवाई समाज के अध्यक्ष श्री प्रह्लाद प्रसाद जी उपस्थित हुए और श्री प्रशाद ने संस्था के तमाम लोगो को दिल से बधाई देते हुए मंगल भविष्य की कामना की। कला प्रभा संगम के सचिव एवं मद्देशिया समाज के उभरते सितारे गोविन्दा राज के अनुपथिति के कारण उन्हें अपने समाज द्वारा विशेष सम्मान देने का निर्णय लिया है। जिनकी अथक प्रयास से इस साल की जयंती यादगार बनी। इस मौके पर हलवाई समाज से प्रह्लाद प्रसाद,मंजीत अमन,मुन्ना गुप्ता,पप्पू गुप्ता एवं अन्य लोग उपस्थित हुए। जबकि गोविंद राज दाउदनगर से दूर होते हुए भी विकसित टेक्नोलॉजी के माध्यम से समाज के सभी सदस्यों को दिल से धन्यवाद प्रकट किया और हमेशा साथ देने का वादा किया है।