
राहुल कुमार की रिपोर्ट:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दाउदनगर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में अभाविप कार्यकर्ताओं पुलिस द्वारा गोलीबारी हादसे में मृत कार्यकर्ता को श्रद्धांजलि दिया गया। अभाविप कार्यालय में सभा आयोजित कर आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। गुरुवार को पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में अभाविप के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज व गोली चलाने से संगठन के कार्यकर्ता की मौत हो गई थी।
दाउदनगर के नगर मंत्री रवि यादव ने बताया कि गुरुवार को इस्लामपुर हाई स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन चल रहा था। तभी पश्चिम बंगाल की तानाशाह सरकार के इशारों पर पुलिस प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और गोली चलाई। इसमें अभाविप के नगर सह मंत्री राजेश सरकार और एक सक्रिय कार्यकर्ता तपन बर्मन की मौत हो गई। सुमित भारती ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अब पश्चिम बंगाल सरकार भी केरल की खुनी वामपंथ सरकार के राह पर चल पड़ी है जो राष्ट्रवादियों की हत्या करते हैं।
बंगाल में भी राष्ट्रवाद विचारधारा के लोगों की बर्बरतापूर्ण हत्या की जा रही है। लोगों को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकताआें की हत्याएं अमानवीय हैं। वैचारिक मतभेद में हत्याओं का प्रश्रय नहीं होना चाहिए। वामपंथी विचारधारा में संवाद की संस्कृति नहीं है। सौरभ राजपूत ने बताया कि इससे यह पता चला है कि वहां कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। दाउदनगर अभाविप के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल की खुनी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।
इस मौके पर नगर सह मंत्री बबलू जय प्रशांत ,छात्रसंघ कोषाध्यक्ष धीरज कुमार, एसएफडी प्रमुख प्रतिक राज, दीपक टाइगर ,मुन्ना तिवारी ,रोशन कुमार ,अमन कुमार मंडल, जितेंद्र कुमार, रविशंकर कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।