
मोहर्रम एवं दशहरा त्योहार को लेकर प्रशासनिक तैयारिया की जा रही है। शांतिपूर्ण एवं सद्भाव वातावरण में त्योहारों को संपन्न कराने के लिये प्रशासन द्वारा सारी तैयारियां की गयी हैं।सभी चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि 199 लोगों पर द प्र स की धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा सघन गश्ती की जा रही है।उन्होंने बताया कि सभी चिन्हित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा दिया गया है।