
मोहर्रम को लेकर दाउदनगर पुलिस द्वारा शहर में फ्लैग मार्च किया गया। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया ,जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकुमार तिवारी भी शामिल हुए। इस फ्लैग मार्च में दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिन्हा,ए एस आइ पंकज कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल शामिल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है।सभी चिन्हित स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
