
फोटो गूगल से
एक युवक के अपहरण के नामजद आरोपित शहर के पिराहीबाग निवासी अशरफ कुरैशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना अध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि वह दाउदनगर थाना कांड संख्या 217/ 18 का नामजद आरोपित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के वार्ड संख्या 14 गोला रोड निवासी अकबरी खातून द्वारा अपने पुत्र के अपहरण की घटना से संबंधित प्राथमिकी 21 जून को दर्ज कराई गई थी, जिसमें उसे नामजद आरोपित बनाया गया है।