
शनिवार को अभियान चलाकर दाउद नगर पुलिस ने चार स्थानों पर छापेमारी कर तीन डीजे संचालको के डीजे जब्त किया गया है। जिसका नेतृत्व पुलिस इंस्पेक्टर केके साहनी एवं थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने किया।साथ हीं एक लाठी एवं तलवार की दुकान से 22 तलवार जप्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ,प्रखंड के कुर्बान बिगहा के एक डी जे दुकान,दाउदनगर शहर के कसेरा टोली स्थित सोनू डेकोरेशन एवं वार्ड संख्या 21 के जगन मोड़ स्थित दिनेश टेंट हाउस से डी जे को जप्त किया गया है।वहीं, शहर के चावल बाजार स्थित एक लाठी और तलवार की दुकान से 22 तलवार को जप्त किया गया है ।थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि 14 साउंड बॉक्स जप्त किया गया है। कई डी जे संचालक पुलिस कार्रवाई की खबर मिलते ही अपनी- अपनी दुकान बंद कर भाग गये हैं ,उनकी खैर नहीं है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.डी जे पर पूर्णतः प्रतिबंध है।इस आभियान में दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंहा,भगवान प्रसाद सिंह भी शामिल रहे।
