
शाहफ़ैसल की रिपोर्ट:
कल 14 जून को दाउदनगर प्रखंड के चौरी पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का दीप प्रज्वलन मुखिया अनिल कुमार, उपमुखिया प्रतिनिधि रंजीत सिंह, रविंद्र, रमाकांत, सुशीला देवी, सरपंच हरिनारायण ने संयुक्त रूप से किया। चौपाल में संजय कुमार कृषि समन्वयक धान की तकनीकी खेती यंत्रों के बारे में तथा पशुपालन, मत्स्य पालन एवं मशरूम उत्पादन पर जोर दिया। कृषि समन्वयक बिरल के द्वारा विस्तारपूर्वक बागवानी के बारे में बताया गया। चौपाल को संबोधित करते हुवे मुखिया विभाग द्वारा बताए गए तकनीक को अपनाने के लिए जोर दिया गया। चौपाल में कृषि सलाहकार आलोक कुमार टंडन, संजीत सिंह, अमरेंद्र पांडेय, योगेंद्र कुमार, अनुपलाल, कृषि समन्वयक अखिलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अमरेंद्र कुमार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।