अपने विषय के विद्वान होने के साथ-साथ मजबूत इरादे के व्यक्ति हैं के सी सिन्हा।


बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में जन्मे 62 वर्षीय कृष्णा चन्द्र सिन्हा की गिनती आज प्रदेश के महान गणितज्ञों में की जाती है।उनसे रूबरू होने का अवसर शनिवार को शहर के प्रमुख संस्थान विजन के 9 वें स्थापना दिवस के मौके पर विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों को मिला।जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रो. के सी सिन्हा के जीवन परिचय के बारे में जानकारी प्राप्त की और विभिन्न विषयों पर उनसे रूबरू हुए।इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो. के सी सिन्हा, स्टूडेंट फ्रेंड्स के मैनेजमेंट डायरेक्टर संजीव कुमार, भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के सचिव डॉ प्रकाश चंद्रा, विद्या निकेतन ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सीएमडी सुरेश प्रसाद गुप्ता, अवकाश प्राप्त शिक्षक सुरेंद्र कुमार उर्फ बाबू समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।समारोह का संचालन संस्था के निदेशक अरविंद कुमार धीरज ने किया। प्रो. के सी सिन्हा के बारे में वक्ताओं ने कहा कि वे अपने विषय के विद्वान होने के साथ-साथ एक मजबूत इरादे के व्यक्ति भी हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी 62 वर्ष की आयु में कक्षा 6 से ग्रेजुएशन लेवल की 60 पुस्तकें लिख डाली हैं ।आगे भी उम्मीद है कि हमें बढ़िया किताबें पढ़ने को मिलता रहेगा।बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में जन्मे 62 वर्षीय कृष्णा चंद्र सिंहा की गिनती आज महान गणितज्ञों में की जाती है। भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के सचिव डॉ प्रकाश चंद्र ने कहां की उत्कृष्ट संस्थान अपने विद्यार्थियों की आंखों में अपने सपने को देखते हैं और विद्यार्थियों की सफलता को अपनी सफलता मानते हैं इसी सोच के तहत यह संस्था अपने मिशन में लगी हुई है। इस मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों ने प्रो. सिन्हा से खुलकर अपने सवाल किए और उनके जीवन से परिचित हुए। समारोह के अंत में राव रणविजय सिंह द्वारा अभिनीत शैक्षणिक फिल्म मास्टर साहब का प्रदर्शन किया गया।इस मौके पर डॉ एस पी सुमन ,दिनेश प्रसाद गुप्ता समेत काफी संख्या में बुद्धिजीवी गणमान्य नागरिक शिक्षाविद एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.