चावल बाजार स्थित शिव मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा दान पेटी चुरा लेने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार की देर रात की है।मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि दान पेटी लोहे के सिक्के से बांधकर त्रिशूल से बांध दिया गया था। चोरों ने त्रिशूल को ही उखाड़ कर दान पेटी को चुरा लिया। दान पेटी में कितने रुपए थे, यह तो कहा नहीं जा सकता, लेकिन छह सात महीना से दान पेटी को खोला नहीं गया था और महाशिवरात्रि के दिन भी श्रद्धालुओं द्वारा दान पेटी में दान किए गए थे। लोगों को चोरी की इस घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह चला। संवाद प्रेषण तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।