मानव श्रृंखला दाउदनगर प्रखंड में 41 किलोमीटर की परिधि में 61 हजार 58 लोगों ने भाग लिया

समाज में सैकड़ों सालों से जारी बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी समाज व व्यक्ति के विकास में बाधक कुरीतियों के विरोध में लोगों को जागरुक करने के लिए दहेज एवं बाल विवाह उन्मूलन के समर्थन में बनाई गई मानव श्रृंखला यादगार एवं ऐतिहासिक रही। दाउद नगर प्रखंड में 41 किलोमीटर मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। मुख्य रूट एन 139 स्थित औरंगाबाद पटना मुख्य पथ को बनाया गया था ,जिसमें इस प्रखंड के पत्थर कट्टी से जिले की प्रवेश सीमा ठाकुर बिगहा तक 18 किलोमीटर मानव श्रृंखला बनाई गई। वहीं भखरुआं बाजार रोड में तथा दाउदनगर हसपुरा नहर रोड में भी बसन बिगहा के पास से मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। मानव श्रृंखला में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं, एनडीए गठबंधन के विभिन्न दलों के नेताओं, सरकारी कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने शामिल होकर इसे सफल बनाया। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने भाग लेकर इसे ऐतिहासिक एवं अविस्मरणीय बनाया। काफी संख्या में ग्रामीण भी इसके समर्थन में आगे आए और मानव श्रृंखला में शामिल बच्चों के साथ हाथ जोड़वाकर उनका उत्साहवर्धन किया। मानव श्रृंखला में विभिन्न स्थानों पर एनडीए गठबंधन के नेता भी शामिल दिखे। सुबह से ही जदयू सेवा दल के जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार यादव, पवन पटेल, जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष पटेल समेत, जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामानंद सिंह चंद्रवंशी ,युवा जदयू जिला उपाध्यक्ष मुन्ना यादव अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाने के लिए तत्पर दिखे और इन लोगों ने मानव श्रृंखला में कतारबद्ध होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। वही एनडीए गठबंधन के ओबरा विधानसभा क्षेत्र से रालोसपा प्रत्याशी रहे चंद्र भूषण वर्मा भखरूआं मोड़ पर कतार में लगे दिखे। भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शहर जिला पार्षद राम कृष्ण कुमार उर्फ नंहकु पांडेय, जदयू के प्रखंड महासचिव दीपक पटेल ,ब्रजकिशोर शर्मा समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता ठाकुर बिगहा में मानव श्रृंखला में लगे दिखे। इन नेताओं द्वारा बच्चों का उत्साह बढ़ाया गया।
सभी प्रशासनिक पदाधिकारी रहे तत्पर :
प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक प्रसाद ने बताया कि इस प्रखंड में 41 किलोमीटर की परिधि में मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया, जिसमें कुल 61 हजार 58 लोगों ने भाग लिया है। मानव श्रृंखला को लेकर सभी प्रशासनिक पदाधिकारी पूरी तरह तत्पर दिख रहे थे ।एसडीपीओ संजय कुमार स्वयं मॉनिटरिंग करते दिखे। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा गस्ती की जा रही थी। वहीं दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात थे ।स्वास्थ्य

विभाग का एंबुलेंस लगातार घूम रहा था ।साक्षर भारत मिशन के प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक डॉ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में कला जत्था की टीम गीत गाते हुए उत्साहवर्धन कर रही थी ।इस प्रकार मानव श्रृंखला को लेकर सभी उत्साहित दिख रहे थे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.