स्वतंत्रता सेनानी डॉ राम परिखा यादव के निधन पर शोक व्यक्त

दाउदनगर के सुप्रसिद्ध चिकित्साक व स्वतंत्रता सेनानी डॉ राम परिखा यादव के निधन पर भारतीय जनता पार्टी ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया है भाजपा जिला प्रवक्ता अश्वनी कुमार तिवारी ने बताया डॉ परिखा सिंह के मृत्यु के बाद दाउदनगर के धरती पर एक अपूर्णीय क्षति हुई है जिसका निकट भविष्य में पूर्ति नहीं किया जा सकता है। डॉक्टर साहब मृदुल भासी व सभी समुदाय सभी समाज सभी धर्म के लोगों के साथ मिलकर के दाउदनगर के विकास के लिए हमेशा चिंतित रहते थे। उन्होंने सभी गरीब-गुरबा के मसीहा के रूप में काम करते हुए भी सेवा करने का काम किया था। आज मुझे उनके मृत्यु से व्यक्तिगत क्षति हुई है जो हमारे अभिभावक के रूप में समय-समय पर हम उनसे मिलकर मार्गदर्शन प्राप्त करते थे। शोक व्यतीत करने वाले में अरई पंचायत के पूर्व मुखिया राजकुमार शर्मा, शमसेरनगर मंडल भाजपा अध्यक्ष रामपुकार पांडेय, सुरेन्द्र यादव, जगन्नाथ शर्मा, शुबोध शर्मा, विवेकानन्द मिश्रा, सुनील दुबे, धीरज पाठक, ब्रजेश पाठक सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शोक प्रकट किया तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

One comment on “स्वतंत्रता सेनानी डॉ राम परिखा यादव के निधन पर शोक व्यक्त
  1. Mandira says:

    Rest in peace

Leave a Reply to Mandira Cancel reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.