
आज शुक्रवार को सुबह दाउदनगर प्रखंड में दहेज प्रथा तथा बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से एक रैली निकाली गई। जिसको अनुमण्डल पदाधिकारी ,डी सी एल र ,बी डी ओ ,बी ओ और सुरेन्द्र कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर अनुमण्डल कार्यालय से रवाना किये जिसका नेतृत्व डीलर संघ के नेता सुरेन्द्र कुमार सिंह और शिक्षक रविंद्र शर्मा ने किया इस रैली में बड़ी संख्या में डीलर और शिक्षक शामिल हुए रैली दाउदनगर पुराना शहर होते हुए विभिन मुहल्ले से गुजरते गुलाम सेठ चॉक पिराही बाग़ कसेरा टोली मोलाबाग से बाजार समिति होते हुए अनुमण्डल कार्यालय पर समाप्त हुआ साथ में नारा भी लगाते हुए

मुख्य नारा
पढ़ने लिखने की उम्र है
बाल विवाह जुर्म है
सोना चांदी न कार चाहिए
पढ़ी लिखी लड़की 18 पार् चाहिए
सुनो ये भाई सुनो ये बहना
दहेज का लोभ कभी न करना
एक सूरज हम उगाये
दहेज प्रथा को दूर भगाये
विभिन्न तरह के नारों के साथ सन्देश को आम जन तक पहुचाने का काम किया गया इस रैली में भोला यादव राजेंद्र प्रसाद दिनु प्रसाद गुप्ता विंध्याचल चौधरी शिक्षक और कमाख्या नारायण सिंह मदन यादव अजय कुमार हिमांषु तिवारी चन्दन कुमार सूर्यदेव यादव सतेन्द्र पासवान सुदामा शर्मा आदि डीलर उपस्थित रहे मिहिर कुमार सुरेन्द्र सिंह दिनेश गुप्ता सभी लोग रैली में शामिल हुए