भाजपा कार्यालय इकाई दाउदनगर में हुआ शोक सभा का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अश्वनी तिवारी ने किया। पिछले दिनों नोखा के पूर्व विधायक श्री रामेश्वर चौरसिया जी के पिता स्वर्गीय विश्नाथ प्रसाद का निधन 1.12.2017 दिन शुक्रवार को हो गया था वह लगभग 80 वर्ष के थे अपने पीछे 3 पुत्र दो दो पुत्रियां सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं भजपा जिला प्रवक्ता अश्वनी कुमार तिवारी ने श्री प्रसाद के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया श्री तिवारी ने बताया कि रामेश्वर चौरसिया जी अभी उत्तर प्रदेश के सह संगठन प्रभारी हैं।15 तारीख को सभी कार्यकर्ता ब्रह्मभोज में न्यू स्टेडियम फजलगंज सासाराम पहुंचेंगे तथा स्वर्गीय प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित करेंगे शोक सभा में दाउदनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव रामपुकार पांडेय हिमांशु तिवारी अरुण यादव जगन्नाथ शर्मा सुभाष यादव कमलेशदत पांडेय सुनील दुबे विवेक मिश्रा अनुज दुबे बंजारी यादव सरयु सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.