‘संगीत संध्या’ सीजन 8 का हुआ आयोजन

पिन्टू कुमार आर्य की रिपोर्ट:-

आस्था का लोक पर्व छठ के तीसरे दिन यानी संध्या अर्घ्य के बाद प्रबुद्ध भारती के सदस्यों के द्वारा संगीत संध्या के कार्यक्रम की प्रस्तुति बालिका उच्च विद्यालय दाउदनगर के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। जिसका उद्घाटन सामूहिक रूप से एस.पी.सुमन, मदन प्रसाद, संदीप कुमार, चंचल कुमार मिश्र, फ़िल्म और टीवी एक्टर राव रणविजय सिंह व अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया।


इस कार्यक्रम में प्रबुद्ध भारती की शुरुआत से लेकर अंत तक कि उपलब्धि और सामनाओ से संबोधित संदीप कुमार ने किया। जबकि स्पॉन्सर को धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष मास्टर भोलू ने दिया।
संगीत संध्या की रंगा रंग शुरुआत “ॐ त्र्यंबकम यजामहे सुगन्धि पुष्टिवर्धनम” श्लोक को संगीतमय प्रस्तुति के द्वारा किया गया। उसके बाद जय गणपति बप्पा मोरया का जब मंचन किया गया तो स्रोता गद गद दिखे। इस मंचन के बाद जब मंच पर छठ की पारंपरिक गीत को जब मुन्नी एंड टीम ने गुण गुनाया तो श्रोता झूम उठे। लेकिन इतना कुछ खास नही था क्योंकि अभी तो संगीत संध्या की शुरुआत थी अभी तो बहुत कुछ बाकी था। श्रोता ताली बजाने पर तब मजबूर हुए जब अलिश नाम की 6 साल की लड़की अपनी प्रस्तुति गायत्री मंत्र को लेकर आई हारमोनियम के साथ की ओर हार्मोनियम पर अपनी नन्ही उंगलियों को ऐसे चलाई और सुरों को भी उन अंगुलियों के साथ ऐसे मिलाई जैसे मानो उनकी उंगली, हार्मोनियम के साथ सुर मानो दोनों का कोई मिलन हो रहा हो। हजारों के संख्या में दर्शक इकठ्ठे होकर कलाकारों को उतसाहित किये।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.