सामाजिक कार्यकर्ताओं ने छठ व्रतियों के बीच किया सामग्री का वितरण

आस्था और सूर्योपासना का महान पर्व छठ को लेकर दाउदनगर पूर्ण रूप से भक्ति के रंग में सराबोर हो गया है। दाउदनगर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता तीसरे दिन गुरुवार को भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाद बीएड कॉलेज,उर्मिला गैस एजेंसी,प्रकाश गैस एजेंसी के प्रोप्राइटर सह समाजसेवी डॉ प्रकाश चंद्रा के सौजन्य से तरारी के अम्बेडकर नगर,गर्ल्स हाई स्कुल,ज्ञान दीप समिति पुराना शहर एवं काली स्थान के सोन नदी घाट पर छठ व्रतियों के बिच फल आदि का वितरण कार्य किया गया। इस पुनीत कार्य में भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी,सामाजिक कार्यकर्ता चिंटू मिश्रा,राजेंद्र कुमार यादव, अजय कुमार पाण्डेय ,मनीष यादव, रवि कुमार मिश्रा,रवि पाण्डेय,सनोज यादव,प्रभात छोटू,सुनील प्रजापति, सिक्कू बिहारी,गणेश कुमार,दशरथ कुमार,पिंटू कुमार सहित अन्य मौजूद रहें। दाउदनगर के पुलिस उपाधीक्षक संजय कुमार ने बताया की इस बार घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।महिला पुलिसकर्मीयों के साथ सिविल में भी पदाधिकारियों की तैनाती की गई है ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.