छठ पर्व के उपलक्ष्य में प्रबुद्ध भारती द्वारा होगा संगीत संध्या का आयोजन

 

राशिद इमाम की रिपोर्ट:-

कला और संस्कृति को समर्पित दाउदनगर की प्रबुध भारती टिम द्वारा संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। छठ पूजा के उपलक्ष्य पर संगीत संध्या का प्रचलन इस संस्था का रिवाज है। कलाकार मास्टर भोलू की अगुवई में इसका आयोजन दाउदनगर गर्ल्स हाई स्कूल के मैदान में 26 अक्टूबर को किया जा रहा है। संस्था की पूरी टिम इस आयोजन में अपना दमख़म लगा रही है। आयोजन की तैयारी पिछले महीने से ही शुरू हो गई थी। कार्यक्रम की रूप रेखा के लिए बैठक से लेकर प्रस्तुति हेतु रिहलसल किया जा चुका है।

इस टिम के द्वारा प्रस्तुति में मुख्य रूप से गीत, संगीत, नृत्य एकांकी एवं हास्य कला का संगम दिखेगा। 26 अक्टूबर को शाम 7 बजे से देर रात तक चलने वाले इस कार्यक्रम के लिए संस्था के सदस्यों ने दर्शकों को सहृदय आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.