सड़क के बीचों-बीच नाली का पाइप एवं पटिया टूट जाने से होती है आवागमन में कठिनाई

आलमगीर अख़्तर की रिपोर्ट:-

पुरानी शहर के वार्ड संख्या 3 किला से मेन रोड जाने में लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ती है। पिछले कई वर्षों से वार्ड पार्षद को समस्या बताने पर सिर्फ झूठे अस्वासन मिले। इस रास्ते से गाड़ियाँ की आवागमन में काफी समस्या होती है । जब कि सभी त्योहारों का जुलूस भी इसी रास्ते से गुजरती है हमेसा कोई न कोई इस गड्ढे में गिर कर जख्मी हो जाते हैं। फिर भी पार्षदों को समस्या सुनाने पर कोई फर्क नहीं पड़ता।


पास क  निवासी बिकेश राय ने बताया कि हमेसा मैं अपने पार्षद को इस समस्या के बारे में बताता हूँ लेकिन सिर्फ आश्वासन दिया जाता है।
हमेसा किसी तरह का त्योहारों में हमलोग इसकी मरम्मत करवाते हैं लेकिन ट्रैक्टर जाते ही टूट जाता है।
यही स्थिति वार्ड संख्या 4 का भी है काफी वर्षो से यहाँ में रोड की नाली का पटिया टूटा हुआ है, लोगों द्वारा मरम्मत की समस्या को अवगत कराने पर वार्ड पार्षद द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.