
दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी अनीश अख़्तर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक थाना परिसर में सम्पन्न हुआ। बैठक की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:
– पूजा समितियों द्वारा लाइसेंस लेना अनिवार्य है
– लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन करना होगा
– डीजे पर प्रतिबंध लागू रहेगा
– विभिन्न चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी
– बाजार समेत कई चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेंगे
– लक्ष्मी पूजा के लाइसेंस के लिए आवेदन प्राप्त हो चुके हैं
– छठ घाटों पर पटाखा छोडना प्रतिबंधित है
– नगर परिषद् के तरफ़ से सोन घाट पर लाइट एवं पंडाल की व्यवस्था की जाएगी
– घाट के समिप गोताखोरों की भी तैनाती करने पर विचार है
– पार्किंग की भी अलग व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है
थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, नगर परिषद कार्यपालक विपिन बिहारी, बिजली कंपनी के एसडीओ प्रीतम कुमार एवं जे ई भास्कर कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर रवींद्र प्रसाद, बीडीओ अशोक प्रसाद, सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार शाह, शेखर सौरभ, भगवान प्रसाद सिंह, करमा पैक्स प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुबोध शर्मा, भाजपा जिला प्रवक्ताअश्विनी तिवारी, युवा राजद प्रदेश सचिव अरुण कुमार यादव, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पासवान आदि ने भी प्रमुख रुप से अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पप्पु गुप्ता, जफरुल हसन अंसारी, प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार, उप प्रमुख नंद शर्मा, तरार मुखिया सर्वोदय प्रकाश शर्मा, कनाप मुखिया विजय कुमार, अरई मुखिया प्रतिनिधि अवधेश राम आदि भी मौजूद रहे।