
पंतजलि किसान सेवा समिति के तत्वधान में पांच दिवसीय योगा शिविर का आयोजन सुभाष नगर चौरम गावँ में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक के रूप में पंतजलि किसान सेवा समिति के जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा ,पप्पू शर्मा,एवं सरोज कुमार रहें।श्री शर्मा ने कहा कि योगा एवं प्राणायाम ही सभी समस्याओं का समाधान है।स्वामी राम देव ने योग आयुवेर्द एवं स्वदेशी व्यक्तित्त्व जीवन में अपनाकर भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प पूरा करना है। योग ने देश एवं दुनिया को नया सन्देश देकर जीवन की परिभाषा बदल दी। योगा समाजिक चेतना को जोड़कर व्यक्ति को स्वस्थ्य एवं निरोग बनाता है।इस शिविर में शामिल पप्पू शर्मा,सरोज कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा की ऐसे आयोजन से नई चेतना का संचार होता है इस शिविर में लगभग 200 व्यक्ति शामिल हुये।