
आखिरी मोहर्रम को निकलने वाला मोहर्रम का जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। दाउदनगर में निकले मातमी जुलूस में या अली और या हुसैन की गूंज देर रात तक सुनाई देती रही। जुलूस के साथ अखाड़े के लड़ाकों ने अपने करतब से सबको दंग कर दिया। देर रात पुलिस की निगरानी में शहरी इलाके को छोड़ कर बाकी जगह का पहलाम कर दिया गया। सोमवार को दाउदनगर शहर का पहलाम होगा।शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस की टुकड़ियां दाउदनगर के सभी चौक चौराहों पर लगाई गई थीं। वहीं जुलूस के साथ चलने वाले लड़ाकों ने तलवार बाजी और आग की लपटों वाला करतब दिखाकर लोगों को दंग कर दिया। दाउदनगर में छोटे-बड़े करीब 20 ताजियों का जुलूस निकाला गया।

मुस्लिमाबाद से बच्चा कोपेरेट कमिटी द्वारा शानदार ताज़िया निकाला गया जिनके खलीफा मो.खुर्शीद हैं।जो देर रात को पहलाम हुआ दाउदनगर कर्बला पर।
पूरे जुलूस में या अली और इस्लाम जिंदाबाद के नारे गूंजे। जुलूस में शामिल लोगों को जगह-जगह खीचड़ा और शरबत इंतेजाम किया गया था
