पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती अलग अलग जगहों पर मनाई गई

सन्तोष अमन की रिपोर्ट:

दाउदनगर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा। कुचा गली स्थित धीरज पाठक के आवास पर इस कार्यक्रम में भाजपा के ज़िला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक विलक्षण बुद्धि, सरल व्यक्तित्व एवं नेतृत्व के अनगिनत गुणों के स्वामी थे। भारतीय राजनीतिक क्षितिज के इस प्रकाशमान सूर्य ने भारतवर्ष में समतामूलक राजनीतिक विचारधारा का प्रचार एवं प्रोत्साहन करते हुए सिर्फ 52 साल क उम्र में अपने प्राण राष्ट्र को समर्पित कर दिए। अनाकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी दीनदयाल जी उच्च-कोटि के दार्शनिक थे जिन्हें किसी प्रकार का भौतिक मोह-माया छू तक नहीं सका। उनकी बताये राह पर चलते हुए हमारी पार्टी राजनीतिक में समाज के अंतिम पायदान के लोगो को सम्मान करेगी। सभी वक्ताओं ने बारी बारी अपनी बात रखी।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,भाजयुमो जिला महा मंत्री विवेकानन्द मिश्र, चिंटू मिश्र,मनीष यादव, अलोक दुबे, अरविन्द सिंह, अलोक दुबे, मनमोहन विश्वकर्मा, विदेश पासवान, प्रेम पाठक, दीपक मिश्र, प्रशांत गुरु, अवधेश, विपुल, प्रभात, विपुल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पौधारोपण तथा पुस्तक का हुआ वितरण

दूसरी तरफ़ एक और पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन

बाबा बिहारी दास की संगत में शम्भू कुमार की अध्यक्षता में किया गया। पुष्पांजलि के साथ साथ पौधरोपण भी किया गया। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जनसंघ के आगे बढ़ने के लिए निभाई गई भूमिका को अहम बताया।

दुविधाओं और अंत विरोध सेभरे राजनीतिक वातावरण के अंदर समन्वय की रास्ता अपनाने वाले एक सर्वगामी संगठक थें। असीम धैर्य, आत्मविश्वास और श्रद्धा के सहारे राजनीत में एक नई राह बनाने वाले और नई राह चलने के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले उसका साहस रखने वाले एक अथक पथिक थें।

कार्यक्रम में शम्भू कुमार द्वरा कार्यकर्ताओं के बीच पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तक प्रदान की गई। इस बैठक का संचालन भाजयुमो नगर अध्यक्ष श्याम पाठक ने किया।जिसमें। प्रह्लाद प्रसाद,रामजी मालाकार,डॉ कवीन्द्र शर्मा, राजन चौधरी, दीनानाथ रॉय, दयानंद चौधरी, धीरज रजकविकास गुप्ता, रामकिशोर साव, नितेश सोनी, बैजनाथ कश्यप इत्यादि सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.