संतोष अमन की रिपोर्ट:-
दाउदनगर पुलिस को विवाहिता आशा हत्याकांड में कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलने की जानकारी मिली है। सूत्रो के हवाले से इस हत्याकांड के हत्यारे तक लगभग पुलिस पहुंच चुकी है। हिरासत में लेकर कुछ को पुलिस पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टी नही की जा रही है।घटनास्थल के पास एक खेत से हथियार भी बरामद होने की सुचना आ रही है परन्तु प्रेष प्रेषण तक इसकी प्रशासनिक पुष्टि नही की जा रही है। ज्ञात हो की दो दिन पूर्व खुदवां थाना के लहसा निवासी रामाधार सिंह की पुत्री आशा देवी की निर्ममतापूर्वक हत्या कर फेंका हुआ शव दाउदनगर थाना क्षेत्र के संसा गांव के पास से बुधवार की सुबह पुलिस ने बरामद किया था। जिसमे मृतका के पिता नेे दर्ज करायी गयी प्राथमीकी में उसके पति दाउदनगर थानाक्षेत्र के हिच्छन बिगहा निवासी अभय सिंह, ससुर और देवर को नामजद आरोपित बनाया गया था। जब पुलिस ने जाँच पड़ताल करना शुरू किया तो कुछ नये महत्वपूर्ण सुराग मिले। जिसके बाद पुलिस ने छानबीन किया तो इस हत्याकांड ने नया मोड़ ले लिया है,जिसका खुलासा जल्द होने की उम्मीद है।