श्री राम नरेश सिंह पुस्तकालय तरार में पूर्व सांसद श्यामा सिंह के निधन पर एक शोक सभा आयोजित किया गया।दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मीनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी। अध्यक्षता करते हुए राम किशुन पाण्डेय ने कहा कि उनके निधन से जिले को अपूर्णीय क्षति हुई है। पुस्तकाध्यक्ष राम निवास सिंह ने कहा कि वे शिक्षा के महत्व को समझतीं थी, इनका पुरा परिवार समाजसेवी था, पुस्तकालय में इनका सहयोग सराहनीय रहा था और वर्ष 2004 में साठ हजार रुपये पुस्तकालय के लिए इन्होंने स्वीकृति दी थी जिससे भवन निर्माण किया गया और एक गोदरेज खरीदा गया जिससे जैसे – तैसे पड़े पुस्तक को नया जीवन मिला। आज भी इस पुस्तक से पाठक पढकर ज्ञान प्राप्त करते हैं। इस मौके पर वरीय प्रेरक सह सचिव भास्कर कुमार, बाल मुकुंद प्रसाद सिन्हा, चन्द्रशेखर प्रसाद, अंकित कुमार, इन्द्रजीत कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक में भी पूर्व सांसद श्यामा सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया गया। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा वे कांग्रेस पार्टी के ईमानदार और कुशल नेत्री थीं। उनके निधन से कांग्रेस को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर सिंह, हाफिज खुर्शीद, ललन राम, सुदर्शन साव, राम प्रवेश मेहता, बलराम सिंह, सुरेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।